Followers

Saturday, April 11, 2020

कैसा कलयुग आया है

सोच रही है आज धरा भी
कैसा कलयुग आया है।
कल-तक शोर मचाता मानव
कैसे अब घबराया है।

गली-गली सुनसान पड़ी हैं
किलकारी भी ताले में।
काम-काज सब बंद हो गए
दफ्तर घिरते जाले में।
करनी का फल भुगत रहे सब
जो दिया वही पाया है।
कल-तक शोर मचाता मानव
कैसे अब घबराया है।

भाईचारा भूल गए सब
अपना सुख भरपूर रहे।
मात-पिता को किया अकेला
धन के मद में चूर हुए।
आँखों में लालच का परदा
दिखती केवल माया है।
कल-तक शोर मचाता मानव
कैसे अब घबराया है।

भूल गए थे माँ का खाना,
स्वाद दिखे बस ढाबे में
भाग-दौड़ में भूले जीवन,
प्यार कहाँ झूठे दावे में।
दिखे नहीं अब ठौर कहीं भी,
पड़ी काल की छाया है।
कल-तक शोर मचाता मानव
कैसे अब घबराया है।

सोच रही है आज धरा भी
कैसा कलयुग आया है।
कल-तक शोर मचाता मानव
कैसे अब घबराया है।
***अनुराधा चौहान'सुधी'***
चित्र गूगल से साभार

10 comments:

  1. वर्तमान समय का इससे बेहतर चित्रण नहीं हो सकता

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय

      Delete
  2. वैश्विक महामारी के चलते समूचा मानव जगत घबराहट में है . वर्तमान परिदृश्य का सटीक चित्रण .

    ReplyDelete
  3. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा सोमवार (13-04-2020) को 'नभ डेरा कोजागर का' (चर्चा अंक 3670) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    *****
    रवीन्द्र सिंह यादव



    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय

      Delete
  4. सामायिक विषय पर सार्थक सृजन ।
    सखी सुंदर नवगीत।

    ReplyDelete
  5. बहुत ही सुन्दर समसामयिक हृदयस्पर्शी नवगीत।

    ReplyDelete