Followers

Monday, October 1, 2018

कृष्णा

      🌸
राधा की प्रीत
जग में मशहूर
कृष्ण के संग
     🌸
मीरा दीवानी
गिरधर गोपाल
प्रीत में रंगी
     🌸
कान्हा के संग
गाए ब्रजमंडल
प्रीत संगीत
     🌸
प्रीत जगाए
श्याम की मुरलिया
गोपियों मन
    🌸
द्वारकाधीश
जगत मशहूर
सुदामा प्रीत
     🌸
मनमोहते
रंग इंद्रधनुषी
कृष्ण के संग
     🌸

श्याम सलोना
यशोमती नंदन
मनमोहना
    🌸
कान्हा के संग
झूमे ब्रजमंडल
नाचें उमंग
***अनुराधा चौहान***

3 comments:

  1. बहुत ही सुन्दर

    ReplyDelete
  2. आपकी लिखी रचना "मित्र मंडली" में लिंक की गई है. https://rakeshkirachanay.blogspot.com/2018/10/90.html पर आप सादर आमंत्रित हैं ....धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार आदरणीय राकेश कुमार जी

      Delete